हल्द्वानी की सब्जी मंडी में उमड़ रही भीड़ पर एसडीएम ने लिया यह निर्णय

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सब्जी मंडी में सोमवार को काफी भीड़ एकत्र हो गई। इस पर एसडीएम ने मंडी एसोसिएशन पदाधिकारियों को फटकार लगाते हुए मंडी को बंद करवा दिया। कोविड कर्फ्यू के बीच मंगल पड़ाव सब्जी मंडी में सोमवार की दोपहर भीड़ उमड़ गई। इस बीच एसडीएम विवेक राय वहां पहुंचे और उन्होंने तुरंत फल-सब्जी पैकार समिति को तलब किया और पुलिस को मौके पर बुला लिया। समिति पदाधिकारियों को एसडीएम ने जमकर लताड़ लगाई। साथ ही मंडी बंद करने के लिए दस मिनट का अल्टीमेटम दिया। इस बीच एसडीएम ने लोगों से तत्काल मंडी परिसर को खाली करने की भी अपील की। उन्होंने मंडी पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि वह 11 बजे से मंडी बंद करना प्रारंभ कर दें। पुनः स्थिति बिगड़ी मिलने पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इधर एसडीएम विवेक राय ने मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की है कि वह सब्जी जैसी चीज लेने के लिए अनावश्यक बाजार ना पहुंचें। जो सब्जी आपके घर के आस-पास उपलब्ध है, उसी का प्रयोग करें। एसडीएम ने यह भी बताया कि सब्जी मंडी में कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ रही है। जिसके चलते पुलिस क्षेत्राधिकारी को यहां वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि कोविड नियम तोड़ने वालों पर अब सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -   टनकपुर की अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस-2024 में हासिल की सफलता

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440