समाचार सच, हल्द्वानी। टीपीनगर क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के सुरक्षाकर्मी ने सिगरेट पीने से मना किया जिस पर अराजक तत्वों ने जमकर हंगामा काट सुरक्षा कर्मी से मारपीट ही नहीं बल्कि उसके चेहरे पर पेशाब करने का भी प्रयास किया। युवकों ने पेट्रोल पंप के साथ ही उसे भी जलाने की धमकी दी गई। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची भी, लेकिन हमलावर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। बताया जा रहा है कि आधी रात को हमलावर फिर वहां पर पहुंच गए और सुरक्षाकर्मी को प्रताड़ित करते रहे। पुलिस ने शिकायत के बारे में आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सरिन गोयल का मानपुर पश्चिम ट्रांसपोर्ट नगर में गोयल फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। शनिवार की रात को निक्की सतवाल नामक युवक अपने साथी के जलती हुई सिगरेट लेकर पेट्रोल पंप के अंदर आ गया। पम्प के सुरक्षा गार्ड पवन बेलवाल ने जलती हुई सिगरेटें पम्प के पास सिगरेट पीने से मना लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं मानी। सिगरेट पीने के बाद दोनों वहां से चले गए। पंप स्वामी के अनुसार दोनों युवक फिर वहां आ धमके और सुरक्षा कर्मी से मारपीट कर दी। उसके साथ मारपीट करने के बाद वह दोनों वहां से चले गए। सुरक्षा कर्मी ने इसकी सूचना टीपी नगर चौकी में दी जिसके बाद वह पुलिस पंप पर आया और मौका मुआयना कर वहां से चला गया। लगभग सवा 12 बजे निक्की सतवाल बाइक पर अपने साथी के साथ पंप पर आ गया और सुरक्ष कर्मी को जान से मारने की नियत से कुर्सी पर बैठे गार्ड पवन पर मोटर साईकिल चढ़ा दी। गार्ड पवन बेलवाल ने बामुश्किल अपनी जान बचाई उसके साथ मारपीट करने के बाद वह वहां से चले गए। आरोप है कि सुबह चार बजे वह फिर आ गए और उसके साथ मारपीट की और उसके उपर पेशाब करने का प्रयास किया। सरिल गोयल का कहना है कि निक्की शातिर एवं अपराधिक किस्म का व्यक्ति है और अपने साथ अपराधिक व्यक्तियों को साथ में रखता है। पूर्व में भी, निक्की अपराधिक प्रवृति का होने के कारण कई बार जेल जा चुका है। कोतवाली पुलिस ने देर रात्रिसरिल गोयल की तहरीर के आधार पर निक्की और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ आईपीसी की धारा 285, 323, 427, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















