उत्तराखंड में 18 औषधि निरीक्षकों की तैनाती, देखें लिस्ट…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में औषधि निरीक्षक ग्रेड-2 के 18 नए पदों पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नव-नियुक्त औषधि निरीक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से जनसेवा करने की अपील की।

स्वास्थ्य सचिव ने दी जानकारी, औषधि प्रशासन को मिलेगी मजबूती
स्वास्थ्य सचिव एवं खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन, उत्तराखंड के प्रमुख डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि ये नियुक्तियां चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड के माध्यम से की गई हैं।

नव-नियुक्त अधिकारियों को दो वर्षों की परिवीक्षा अवधि पर तैनात किया गया है और उन्हें तुरंत अपने तैनाती स्थान पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा फिर हुई शुरू, मौसम का खतरा बरकरार; देहरादून और बागेश्वर में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

राज्य में नकली दवाओं और अवैध बिक्री पर लगेगी लगाम
डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि इस कदम से राज्य की औषधि मॉनिटरिंग व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और जनता तक गुणवत्तापूर्ण दवाएं सुनिश्चित होंगी। उन्होंने बताया कि नकली दवा माफिया और अवैध दवा बिक्री पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि औषधि निरीक्षक अपने क्षेत्रों में औषधि विक्रेताओं और कंपनियों की नियमित जांच करेंगे और अनियमितता पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करेंगे।

तकनीकी मॉनिटरिंग से होगी दवा बाजार की निगरानी
नवनियुक्त औषधि निरीक्षकों को डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा, जिससे बाजार में बिकने वाली दवाओं की गुणवत्ता पर बारीकी से नजर रखी जा सकेगी।
सरकार अवैध रूप से बिकने वाली एंटीबायोटिक्स, पेन किलर्स और अन्य नियंत्रित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में 25 अगस्त से शुरू हो सकती है जनगणना, 131 गांव और 3 नगर पंचायतें होंगी शामिल

उत्तराखंड में तैनात किए गए औषधि निरीक्षकों की सूची
उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी तैनाती सूची के अनुसार-
-निधि शर्मा (उधमसिंह नगर)
-विनोद पंवार (देहरादून)
-शुभम कोटलाला (उधमसिंह नगर)
-हार्दिक भट्ट (चमोली)
-गौरव कुकरेती (एफडीए मुख्यालय)
-अनुजा उप्पल (नैनीताल)
-निधि रतूड़ी (देहरादून)
-सीमा बिष्ट चौहान (पौड़ी)
-नेहा (हरिद्वार)
-निशा रावत (एफडीए मुख्यालय)
-अमित कुमार आजाद (रुद्रप्रयाग)
-ऋषभ धामा (टिहरी)
-हरिओम सिंह (हरिद्वार)
-पंकज पंत (पिथौरागढ़)
-पूजा रानी (बागेश्वर)
-पूजा जोशी (अल्मोड़ा)
-हरिता (चंपावत)
-मो. ताजिन (उत्तरकाशी)

स्वास्थ्य विभाग ने दिया कार्यभार संभालने का निर्देश
डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि सरकार ने सभी नव-नियुक्त औषधि निरीक्षकों को जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं, जिससे प्रदेश में दवा निरीक्षण और गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू किया जा सके।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440