भारी बारिश व रेड अलर्ट को देखते हुए नैनीताल के सभी स्कूल-कॉलेज कल रहेंगे बंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। मौसम विभाग, देहरादून द्वारा 29 जून 2025 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में 30 जून को कई स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसको लेकर ‘रेड अलर्ट’ भी जारी किया गया है।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय व निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेशानुसार सभी संबंधित संस्थानों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में पुलिस की मुठभेड़, कुख्यात असलहा सप्लायर बंटी कोली पैर में गोली लगने से घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद

साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे तेज बारिश के दौरान नदियों, नालों से दूर रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440