सेल्फ क्वारंटीन मुख्यमंत्री घर से ही निपटा रहे काम

खबर शेयर करें

किसी से मुलाकात नहीं कर रहे मुख्यमंत्री

समाचार सच, देहरादून। कैबिनेट मंत्री के संक्रमित पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सेल्फ क्वारंटीन में हैं। वह किसी से मुलाकात नहीं कर रहे हैं। घर से ही शासकीय कामकाज कर रहे हैं और फाइलों का निस्तारण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने पहले तय सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है। उनसे मिलने वालों पर पूरी तरह रोक है। हालांकि वह फोन पर उपलब्ध हैं। वहीं कृषि मंत्री सुबोध उनियाल यमुना कॉलोनी स्थित अपने सरकारी आवास मेंं सेल्फ क्वारंटीन हैं। वह आवास में अकेले हैं। वह भी फोन पर उपलब्ध हैं। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिन सेल्फ क्वारंटीन में दिनभर फोन पर व्यस्त रहे। उन्होंने व्हाट्सएप पर सवालों का जवाब दिया। फोन पर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान फोन पर किया। मंत्री हरक सिंह रावत ने सेल्फ क्वारंटीन में फोन पर विभागीय मसले निपटाए। वह अपने कोटद्वार स्थित आवास में हैं। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए विभागीय योजनाओं की जानकारी ली और अधिकारियों से काम तेज गति से करने को कहा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने सेल्फ क्वारंटीन हुए मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों से फोन पर बात की। उनका हालचाल जाना और कुशलक्षेम ली।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल; देशभर की संस्कृति का दिखेगा संगम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440