गंगा दशहरा पर्व पर वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति करेगी शरबत का वितरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति की मासिक बैठक समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पाण्डे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गंगा दशहरा की पर्व 16 जून को शरबत वितरण का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने सभी सदस्यों का आहवान किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस शरबत वितरण कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही जिन सदस्यों की वार्षिक सदस्यता का नवीनीकरण होना है वह 16 जून से पहले करा लें।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि माननीय उच्च न्यायालय को समिति द्वारा पूर्व में किये गये अनुराध के क्रम में बंद पड़ी एचएमटी परिसर में स्थानान्तरित करने पुनः विचार करने पर पत्र भेजने हेतु सहमति बनी।

श्री पाण्डे ने कहा वर्तमान में उत्तराखण्ड में चल रही चारधाम यात्रा में उत्तराखण्ड के निवासियों के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन पोर्टल बनाने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया।

यह भी पढ़ें -   दरगाह साबिर पाक में मिला एयरफोर्स अधिकारी के बेटे का बैग, युवक लापता

कार्यक्रम का संचालन उपसचिव डीसी पंतोला द्वारा किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष डीके बल्यूटिया, भगवती बिष्ट, इन्दर सिंह निगल्टिया, विपिन चन्द्र बिष्ट, ललित मोहन लोहनी, आनन्द सिंह भाकुनी, डीके पंत, गिरीश चन्द्र जोशी, कन्हैया लाल स्नेही, भैरवदत्त जोशी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 23 से 26 अक्टूबर तक बदलेगा मौसम, पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440