वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खजान पाण्डे का कांग्रेस कार्यालय में किया गर्मजोशी से स्वागत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खजान पाण्डे का कांग्रेस कार्यालय स्वराज भवन में कांग्रेसियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके स्वागत में हुई बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष हरीश मेहता व संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एनडी गुणवंत द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री हरीश दुर्गापाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा खजान पांडे हमेशा कांग्रेस के रीढ़ रहे हैं पिछले दो-तीन वर्ष से उन्हें मुख्यधारा से अलग-थलग किया गया था लेकिन उनके निष्कासन को अवैध करार करने के बाद कार्यकर्ताओं के अंदर एक नया जोश देखने को मिल रहा है, उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के बहुत पुराने कार्यकर्ताओं को देख यह संदेश मिल रहा है कि कांग्रेस में एक नई ताकत के साथ आएगी। वरिष्ठ नेता अनुशासन समिति के सदस्य विजय सिंह सिजवाली, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बर्गली, जगमोहन सिंह चिलवाल, बालम सिंह बिष्ट, शोभा बिष्ट, शशि वर्मा, जया कर्नाटक, पुष्पा नेगी, विमला सांगुड़ी, मधु सांगुड़ी, रत्ना श्रीवास्तव, मंजू पांडे, निर्मला जोशी, हेमा देवी, पूर्व प्रमुख भोला दत्त भट्ट, कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, पूर्व राज्य मंत्री मंत्री ललित जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री ठाकुर चन्द्र मोहन, वरिष्ठ नेता इकबाल भारती आदि ने संबोधित किया और कांग्रेस अध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए कहा कि खजान पांडे पार्टी के वरिष्ठ नेता है, सभी उनका बहुत सम्मान करते हैं।

यह भी पढ़ें -   सप्तपर्णी क्या है इसके उपयोग और इसके फायदों के बारे में जानते हैं

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन पांडे आनंद सिंह अधिकारी, महेंद्र सिंह बिष्ट, महेश डसीला, प्रताप सिंह बर्गली, हसनैन खतीबी, रेहान मियां, हरेंद्र क्वीरा, शंकर कनवाल, श्याम सिंह बिष्ट आदि अनेकों वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440