हल्द्वानी में सनसनीः घर के अंदर चली गोली, 64 वर्षीय किसान की मौत, कमरे में मिला अवैध तमंचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित लालमणि नवाड़ गांव से रविवार को सनसनीखेज खबर सामने आई। गांव में एक घर के अंदर गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग दहशत में आ गए। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो अंदर एक 64 वर्षीय किसान का शव पड़ा था, जिसके सिर पर गोली लगी हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से पिथौरागढ़ गंगोलीहाट निवासी कुंदन सिंह बीते लगभग पांच दशक से अपने परिवार के साथ हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित लालमणि निवाड गांव में रह रहे थे। घटना के वक्त घर में उनकी पत्नी हीरा देवी समेत पूरा परिवार मौजूद था। गोली चलने की आवाज सुनकर जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए, देखा कि कुंदन सिंह खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे। परिजनों ने आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी।

घटनास्थल से पुलिस ने 12 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है, लेकिन मामले में कई सवाल उठ रहे हैं। गोली कैसे चली और किसने चलाई, यह अभी तक रहस्य बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -   कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 543 ब्रांड की दवाओं के नए दाम जारी, 9 नवंबर से लागू होंगी कीमतें

बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर के दूसरे कमरे में थे। मृतक के तीन बेटे हैं-एक सरकारी नौकरी में कार्यरत है, जबकि दो खेती करते हैं। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 543 ब्रांड की दवाओं के नए दाम जारी, 9 नवंबर से लागू होंगी कीमतें

सूचना मिलते ही सीओ और कोतवाल के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440