हल्द्वानी के जंगल में शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस कर रही शिनाख्त का प्रयास

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां मुखानी थाना क्षेत्र के जंगल में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त हेतु मोर्चरी रखवाया। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र के जयपुर पाडली के जंगल में मंगलवार की सुबह अज्ञात युवक का शव पड़ा आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के आस-पास की है। हुलिये से मृतक मजदूर प्रतीत हो रहा है। शव के पास से पुलिस को कुछ कपड़े भी मिले। पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त करने को कहा, लेकिन कोई भी सफलता हासिल नहीं हुई। इस पर पुलिस ने शव को शिनाख्त हेतु मोर्चरी रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर 6 महीने की रोक, ऊर्जा निगमों की सेवाएं आवश्यक घोषित
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440