समाचार सच, हल्द्वानी। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की एसटीएच में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ध्यानपुर नानकमत्ता निवासी 40 वर्षीय बेअंत सिंह पुत्र संतोक सिंह बीती शाम बाइक पर सवार होकर बाजार से घर की तरफ जा रहा था। तभी उसे अनियंत्रित गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे नजदीकि चिकित्सालय ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे एसटीएच रैफर कर दिया। यहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















