उतराखंड मेट्रो परियोजना को गति देने के लिये नगर विकास मंत्री ने ली बैठक
समाचार सच, देहरादून। उतराखंड मेट्रो परियोजना को गति देने के लिये नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने सचिवालय में बैठक ली। हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून के 70 किमी के बीच मेट्रो परियोजना में मेट्रो की विभिन्न टेक्नोलॉजी प्रयोग मंे की जाएगी। बैठक में मेट्रो परियोजना के रेट, यात्रियों और रूट पैटर्न पर चर्चा करते हुए परियोजना में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। हरिद्वार में पीआरटी, देहरादून में रोपवे, हरिद्वार -ऋषिकेश में मेट्रो लाईट की सम्भवना पर विचार किया गया।
हर की पैड़ी से चंडी देवी 2.5किमी तक रोपवे के लिये जल्द कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।
बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव वित्त अमित नेगी, सौजन्या, सचिव नगर विकास शैलेश बगोली, मेट्रो परियोजना के प्रबन्ध निदेशक जितेंद्र त्यागी थें।






सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












