चंपावत कैंपस में निर्दलीयों का दबदबा, भानु तड़ागी ने ABVP प्रत्याशी को 536 वोट से हराया

खबर शेयर करें

समाचार सच, चंपावत डेस्क।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चंपावत कैंपस में छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने इस बार सियासी समीकरणों को बदल दिया। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी भानु तड़ागी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए एबीवीपी प्रत्याशी सागर मौनी को 536 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया।

कैंपस निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए कुल 984 मत पड़े। इनमें निर्दलीय प्रत्याशी भानु तड़ागी को 754 वोट, जबकि एबीवीपी प्रत्याशी सागर मौनी को 218 वोट मिले। इस तरह भानु तड़ागी ने स्पष्ट बहुमत के साथ अध्यक्ष पद अपने नाम किया।

अन्य पदों पर भी निर्दलीयों की जीत
चंपावत कैंपस छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के अलावा अन्य प्रमुख पदों पर भी निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वहीं सचिव और संयुक्त सचिव पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था।

यह भी पढ़ें -   लोहाघाट पीजी कॉलेज में ABVP का दबदबा, अध्यक्ष समेत 10 पदों पर जीत

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कैंपस में विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की बड़े अंतर से जीत इस चुनाव का प्रमुख परिणाम रही।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440