उत्तराखंड में दो दिन पड़ सकती है कड़ाके की ठंड, इन जिलों में गिरेगा तापमान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। दिसबंर आते ही पहाड़ों में ठंड बढ़ने के साथ ही मैदानों में भी सर्दी का एहसास होने लगा है। हालाकि दोपहर मे धूप के कारण राहत मिलती है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में दो दिन मौसम काफी ठंडा रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 3 दिसम्बर से तापमान में काफी गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, दो दिन कहीं-कहीं आसमान में बादल छाए भी दिख सकते है। फिलहाल पांच दिसंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान ही है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 5 जुलाई: हल्द्वानी के 5 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा-163 लागू, जानिए क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित

मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर भारत में बारिश के साथ ही पहाड़ों में हिमपात की संभावना है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम बदलने से मैदानी क्षेत्रों के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले पर सियासत गरम, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

जबकि गुरुवार को पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और बागेश्वर में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। नैनीताल में तापमान स्थिर रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 12 से 16 डिग्री के आसपास अंतर रह सकता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440