समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। विषपान से गंभीर युवक की एसटीएच में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवनगर ट्रांजिट कैंप रूद्रपुर निवासी 31 वषीय मनकूल सिंह पुत्र नन्हे सिंह ने बीते दिवस अज्ञात कारणों के चलते घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों की नजर जब उस पर पड़ी तो आनन-फानन में नजदीकि चिकित्सालय ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रैफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















