समाचार सच, देहरादून। शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस भवन में शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता महेश जोशी ने कहा कि शहीदों के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। शहीदों की चिताओं में हर बरस लगेंगे मेले। वतन पर मर मिटने वालों का बाकी यही निशान होगा। देश प्रेम का अजीब जज्बा था इन आजादी के दीवानों का। शहीद भगत सिंह बचपन से ही इतने दीवाने थे कि उन्होंने अपनी मां को कहा कि गेहूं की जगह बन्दूक बोनी चाहिए जिससे अंग्रेजी हुकूमत का सफाया किया जा सके। कृतज्ञ राष्ट्र उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


