उत्तराखण्ड में इस सरकारी शिक्षक की शर्मनाक करतूत, शादी का झांसा देकर युवती से किया कई बार रेप

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी/देहरादून। शिक्षा विभाग में तैनात सरकारी शिक्षक ने एक शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। उत्तरकाशी के सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षक पर देहरादून की एक लड़की से रेप का आरोप लगा है। कुछ समय पहले ही आरोपी की सगाई हुई थी। पीड़िता ने शिक्षक पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म और एससी-एसटी ऐक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

सीओ डालनवाला आशीष भारद्वाज के अनुसार, मूल रूप से श्रीनगर निवासी एक युवती देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में पिछले कई साल से कोचिंग कर रही है। सात साल पहले प्रवीन भट्ट हाल निवासी राजकीय प्राथमिक विद्यालय अगोड़ा उत्तरकाशी उससे देहरादून में मिला था।

तब आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और वह शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि नौकरी लगने के बाद वह अक्सर दून मिलने आता और शारीरिक संबंध बनाता। हाल ही में पीड़िता को पता चला कि शिक्षक ने दूसरी जगह सगाई कर ली है।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार अर्धकुंभ के लिए केंद्र का बड़ा तोहफा, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त अनाज मंजूर; धामी ने जताया आभार

इसके बाद पीड़िता ने बात की तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस कार्रवाई पर भी धमकाया। एसएसआई नेहरू कॉलोनी योगेश दत्त के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल कराया जा रहा है। जल्द ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा हिंसा केस में मोईद और जहीर को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के लिए उठाया बड़ा कदम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440