उत्तराखण्ड में शर्मनाक घटना, दो बहनों से रेप का प्रयास, विरोध में फाड़े कपड़े

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड में शर्मनाक घटना सामने आई है। हरिद्वार जिले के रुड़की में दो बहनों से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध पर कपड़े फाड़ दिए गए। इसके बाद आरोपी मौके पर पहुंचे परिजनों से मारपीट कर फरार हो गए।

रुड़की के गांव मोहम्मदपुर कुन्हारी में मंगलवार को एक गंभीर घटना घटी। दो बहनें जब आटा लेने के लिए दुकान जा रही थीं, तो रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और एक खाली मकान में ले जाने की कोशिश की। एक बहन को पकड़े जाने के बाद, दूसरी बहन ने शोर मचाया और मोबाइल से पुलिस को कॉल किया।

हालांकि, आरोपियों ने उसे भी पकड़ लिया और मकान में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। परिजनों के मौके पर पहुंचने और विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है और पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में रोडवेज बसों पर हड़ताल का साया, कर्मचारियों के आंदोलन से यात्रियों की बढ़ सकती है मुसीबत!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440