शनि अमावस्या: अमावस्या के दिन काम बिल्कुल भी न करें वरना होंगे परेशान

खबर शेयर करें

Shani Amavasya: Do not work at all on the day of Amavasya, otherwise you will be upset.

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क पौराणिक शास्त्रों में हर माह आने वाली चौदस (चतुर्दशी) और अमावस्या तिथि का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। चतुर्दशी और अमावस्या के दिन अपने पितरों को खुश करने के लिए ‘ऊँ पितृ दैवतायै नमः’ तथा ‘ऊँ पितृभ्य’ नमः‘ का जाप करते हुए काले तिलयुक्त जल अर्पित करना चाहिए।

हिन्दू पंचांग के अनुसार अमावस्या कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि होती है और इस दिन चंद्रमा नहीं दिखाई पड़ता है। ऐसे में मनुष्य पर इस अंधेरे का ज्यादा प्रभाव पड़ने के कारण व्यक्ति को नकारात्मक विचार तथा बुरे कार्य घेर लेते हैं, ऐसे समय में धर्म में अधिक मन लगाना चाहिए। इस दिन गलती से कुछ ऐसे कार्य हैं, जो नहीं किए जाने चाहिए, वर्ना आपको जिंदगीभर परेशान रहना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें -   बार-बार नींद में चलना एक अंडरलाइंग स्लीप डिसऑर्डर का संकेत भी दे सकता है जानें इलाज, लक्षण और कारण

आइए अब जानते हैं अमावस्या तिथि पर कौनसे काम बिलकुल भी नहीं करना चाहिए-

  1. अमावस्या के दिन मांस, मदिरा का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। मान्यतानुसार यह कार्य करने से उक्त व्यक्ति के घर से धन-संपदा चली जाती है और वह रुपए-पैसे के लिए मोहताज हो जाता है।
  2. अमावस्या के दिन किसी दूसरे के घर भोजन नहीं करना चाहिए, इस दिन दूसरे का अन्न खाने से संचित पुण्घ्यों का क्षय होता है।
  3. इन दिनों हिंसा का विचार, क्रोध, अनुचित कार्य तथा स्त्री संबंध नहीं बनाना चाहिए।
  4. अमावस्या के दिन प्रेत आत्माएं अधिक सक्रिय होने के कारण इस दिन हर व्यक्ति को बुरे कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए।
  5. आपको बता दें कि अमावस्या के दिन बाल भूलकर भी नहीं धोने चाहिए। इस दिन सिर धोना अशुभ माना जाता हैं तथा इससे जीवन में बाधाओं का आगमन होता है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440