शांति बनी मंत्री और दिलप्रीत बने मीडिया प्रभारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व जिलाध्यक्ष शांति जीना को प्रदेश मंत्री पद व दिलप्रीत सिंह सेठी को प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा की संस्तुति पर अपने वरिष्ठ सहयोगियांे की राय से संगठन के जुझारू एवं कर्मठ कार्यकर्ताओ के मनोनयन की घोषणा करते हुए आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मनोनीत पदाधिकारियों को दायित्व दिये जाने से संगठन प्रभावी रूप से मजबूती के साथ व्यापारी हितो के लिए कार्य करेंगे।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण के इस दौर में हमारे व्यापारी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं ऐसे में हमें बहुत संयमित व मजबूती के साथ शासन प्रशासन से व्यापारियों की हर आवश्यक मांग को रखते हुए व्यापारी हितों के लिए कार्य करना होगा। श्री प्रकाश चंद्र मिश्रा ने मनोनीत पदाधिकारियों से आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन के वरिष्ठ सहयोगियों के साथ संवाद बनाये रखेंगे और व्यापारियो के उत्थान के लिए संगठन के प्रदेश कार्यालय को कार्य गतिविधियों के बारे में सूचित करते रहेंगे।

इनके मनोनयन होने पर प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों माननीय यशपाल अग्रवाल, बाबूलाल गुप्ता, अनिल गोयल, एन सी तिवारी, प्रमोद गोयल, राजेश अग्रवाल, दिनेश डोभाल, राजेश बंसल, गुलशन छाबड़ा, हर्षवर्धन पाण्डेय, अश्वनी छाबड़ा, सुरेश बिष्ट व समस्त प्रदेश, जिला व नगर इकाइयों द्वारा बधाई दी।

यह भी पढ़ें -   चलती टाटा सूमो पर टूटा पहाड़, पलभर में उजड़ गईं 13 ज़िंदगियां… हिमाचल के दर्दनाक हादसे ने झकझोरा देश
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440