शारदीय नवरात्रि 2023: 30 साल बाद चित्रा नक्षत्र, बुधादित्य और वैधृति योग में इसका शुभारंभ होगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। 15 अक्टूबर 2023 से शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएंगी। 30 साल बाद चित्रा नक्षत्र, बुधादित्य और वैधृति योग में इसका शुभारंभ होगा। यह संयोग 30 साल बाद बन रहा है। इसका समापन 23 अक्टूबर को रवि योग रहेगा। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी माता गज पर सवार होकर आ रही हैं। हाथी ज्ञान, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक है। हाथी का संबंध भगवान गणेश और महालक्ष्मी से भी है। इस कारण पूरे साल मांगलिक कार्यों के साथ बारिश भी अच्छी होगी।

यह भी पढ़ें -   भूतड़ी अमावस्या 2026: क्यों कहा जाता है चैत्र अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या? जानिए महत्व और तिथि

ये भी हैं देवी के वाहन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि का प्रथम दिन मंगल और शनिवार हो तो देवी अश्व, बुधवार हो तो नाव, गुरुवार और शुक्रवार होने पर डोली में सवार होकर आती हैं। घोड़ा और डोली में सवारी को शुभ नहीं माना जाता है। इन दो सवारी पर आने से प्राकृतिक आपदाएं आती हैं। वहीं, माता दुर्गा का हाथी पर आना शुभ और मंगलकारी रहता है।

यह भी पढ़ें -   तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

देवी की सवारी से भविष्य के संकेत
शास्त्रों के अनुसार, पितृ मोक्ष अमावस्या पर पितृगण धरती से वापस लौटते हैं, तब मां दुर्गा अपने गणों के साथ पृथ्वी पर भ्रमण के लिए आती हैं। देवी हर साल अलग-अलग सवारी पर बैठकर आती हैं। यह भविष्य के लिए संकेत करता है। आने वाला साल कैसा रहेगा। माता का स्थाई वाहन शेर है, लेकिन नवरात्रि में उनका वाहन बदल जाता है। इस साल नवरात्रि रविवार से शुरू हो रही है। इस बार नवमी 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440