शारदीय नवरात्रि 2023: नवरात्रि के दौरान घर लेकर लिए पांच चीज, मां दुर्गा की होगी कृपा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। इस बार शारदीय नवरात्रों की शुरुआत 15 अक्टूबर से होने वाली है। नवरात्र के दौरान माता रानी की कृपा पाने का अच्छा मौका होता है। नौ दिनों तक माता रानी के विभिन्न रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्र में नौ दिनों माता रानी के अलग अलग रूप पूजे जाते है।

इस दौरान कुछ खास सामान की खरीददारी भी की जाती है। अगर भक्त अपने घर पर नवरात्र के दौरान कुछ खास सामान खरीदकर लाते हैं तो उनपर माता रानी की कृपा बरसती रहती है। उन भक्तों के घर में सुख, समृद्धि और धन का वास सदैव रहता है।

  • बता दें कि नवरात्र के दौरान घर में कलश खरीदकर लाना चाहिए। कलश को समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना जाता है। जातक श्रद्धानुसार चांदी, पीतल, तांबा या फिर मिट्टी का कलश खरीदकर ला सकते है। ऐसा करना घर की सुख शांति को बनाए रखने में मददगार होता है।
  • नवरात्र के दिनों में माता रानी के पदचिन्हों को भी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है। माता रानी के पदचिन्हों को खरीदकर पूजा स्थल पर रखना चाहिए।
  • ऐसा करने से माता रानी का वास घर में हमेशा रहता है। शत्रुओं का खतरा भी घर से टलता है।
  • बता दें कि देवी मां को कलावा भी बेहद प्रिय होता है। ऐसे में माता की पूजा करने के दौरान उन्हें कलावा भी अर्पण करना चाहिए। ऐसा करने से माता की कृपा होती है। वो भक्तों के जीवन से सभी दुखों को दूर करती है। इस दौरान अगर घर में देवी माता की प्रतिमा को खरीदकर लाते हैं तो भक्तों के सभी संकट और कष्ट दूर होते है। मान्यता है कि अगर नारियल खदीदकर देवा माता को अर्पित करने के बाद इसकी बलि दी जाए तो माता रानी भक्तों को आशीर्वाद देती है। वो सभी कष्टों को भी दूर करती है।
Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440