शारदीय नवरात्रि 2023: कब करें घटस्थापना, घट स्थापना के नियम, आवश्यक सामग्री और विधि

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी इस बार 15 अक्टूबर 2023 से शारदीय नवरात्रि के पर्व का प्रारंभ हो रहा है। इस दिन माता दुर्गा के साथ ही घट स्थापना और कलश स्थापना की जाती है। आओ जानते हैं कि कब करें घटस्थापना, घट स्थापना के नियम, आवश्यक सामग्री और घट स्थापना की विधि।

घटस्थापना के लिए आवश्यक सामग्री
फूल माला, लाल वस्त्र, अक्षत यानी साबूत चावल, अशोक या आम के पत्ते, जटा वाला नारियल, सुपारी और कुंकुम, कलश, गंगाजल या साफ स्वच्छ पानी, सप्त धान्य (7 तरह के अनाज), मिट्टी का एक बर्तन


पवित्र स्थान की मिट्टी

यह भी पढ़ें -   31 जुलाई से लगेगा चोर पंचक: इन कार्यों से करें परहेज, जानें क्या कहते हैं ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताएं

घट स्थापना कैसे की जाती है घट अर्थात मिट्टी का घड़ा। इसे नवरात्रि के प्रथम दिन शुभ मुहूर्त में ईशान कोण में स्थापित किया जाता है। घट में पहले थोड़ी सी मिट्टी डालें और फिर जौ डालें। फिर एक परत मिट्टी की बिछा दें। एक बार फिर जौ डालें। फिर से मिट्टी की परत बिछाएं। अब इस पर जल का छिड़काव करें। इस तरह उपर तक पात्र को मिट्टी से भर दें। अब इस पात्र को स्थापित करके पूजन करें।
जहां घट स्थापित करना है वहां एक पाट रखें और उस पर साफ लाल कपड़ा बिछाकर फिर उस पर घट स्थापित करें। घट पर रोली या चंदन से स्वास्तिक बनाएं। घट के गले में मौली बांधे।

कलश स्थापना विधि

  • एक तांबे के कलश में जल भरें और उसके ऊपरी भाग पर नाड़ा बांधकर उसे उस मिट्टी के पात्र अर्थात घट के उपर रखें। अब कलश के ऊपर पत्ते रखें, पत्तों के बीच में नाड़ा बंधा हुआ नारियल लाल कपड़े में लपेटकर रखें।
  • अब घट और कलश की पूजा करें। फल, मिठाई, प्रसाद आदि घट के आसपास रखें। इसके बाद गणेश वंदना करें और फिर देवी का आह्वान करें।
  • अब देवी- देवताओं का आह्वान करते हुए प्रार्थना करें कि श्हे समस्त देवी-देवता, आप सभी 9 दिन के लिए कृपया कलश में विराजमान हों।
  • आह्वान करने के बाद ये मानते हुए कि सभी देवतागण कलश में विराजमान हैं, कलश की पूजा करें। कलश को टीका करें, अक्षत चढ़ाएं, फूलमाला अर्पित करें, इत्र अर्पित करें, नैवेद्य यानी फल-मिठाई आदि अर्पित करें।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीएम धामी का अफसरों को अल्टीमेटम: जनता की शिकायतें टालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440