समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संकट काल में जहां समाज सेवा करते नजर आ रहे है वहीं कुछ लोग इस आपदा को अवसर बनाने के मौके नहीं छोड़ रहे हैं। मंगलवार को हल्द्वानी महानगर के मेडिकल स्टोर में जीवन दायनी समझे जाने वाली ऑक्सीजन उपकरणों की कालाबाजारी करते दो लोगों को पकड़ लिया।
मामले की जानकारी देते हुए एसपी डॉ जगदीश चन्द्र ने बताया कि मुखानी स्थित यूके सर्जिकल नामक मेडिकल स्टोर में ऑक्सीजन संबंधी उपकरणो की कालाबाजारी की सूचना मिली थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया। सिविल वर्दी में पुलिस कर्मी को यूके सर्जिकल में ऑक्सीजन फ्लो मीटर खरीदने के लिए भेजा गया। यहां दलाल के माध्यम से 2250 का ऑक्सीजन फ्लो मीटर 6 हजार रूपये में बेचा जाना पाया गया। इस पर एसपी ट्रैफिक एवं अपराध देवेंद्र पिंचा के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा तो वहां से 17 ऑक्सीजन फ्लो मीटर व 22 पंप बरामद हुए। इस पर यूके सर्जिकल के संचालक के अलावा एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया गया। दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 व 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। ज्ञात हो कि विगत दिनों रामपुर रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर द्वारा प्रतिबधिंत दवाईयां महंगे दामों में बेचने का मामला भी आ चुका है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















