दुकानदार पर लगाया नाबालिग पुत्री से अश्लील बातें करने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पिता ने दुकानदार पर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील बातें करने और जबरन अपने साथ ले जाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में नूरी मस्जिद, इन्द्रानगर के पास दुकान चलाने वाले पप्पू का बगीचा निवासी लईक अहमद ने कहा है कि वह बीते दिवस किसी काम से रूद्रपुर गया था। इस बीच उसकी नाबालिग पुत्री अर्शी दुकान में बैठी थी। तभी हसीन उर्फ बिलासपुरिया निवासी इन्द्रानगर वहां आ पहुंचा और उसकी पुत्री के साथ अश्लील बातें करने लगा। आरोप है कि वह उसकी पुत्री को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। पुत्री के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों को अपनी तरफ आता देेख आरोपी धमकाते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   भवाली नरेश पांडे केस में बड़ा मोड़ः पहली शिकायतकर्ता युवती पुलिस हिरासत में, देर रात तक चली पूछताछ

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440