रात में सोने से पहले आपको पीना चाहिए पानी? जानें इससे जुड़ी सभी बात

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। पानी पीना सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है यह आपकी प्यास बुझाने के साथ ही आपको तरोताजा रखने में भी मदद करता है. लेकिन गर्म पानी आपकी सेहत के लिए और भी फायदेमंद होता है. लोग सुबह उठकर गर्म पानी पीते हैं जिससे शारीरिक कार्य सुचारू रूप से चल सके। एक गिलास गर्म पानी सोने से पहले पीने से स्वास्थ्य और सौंदर्य को फायदा होता है. हमने लोगों को कई बार कहते हुए सुना है कि हमें सही समय पर भोजन करना चाहिए। लेकिन पानी पीने का सही समय क्या है इसके बारे में शायद ही लोग जानते होंगे। जब कभी भी हमें प्यास लगती हैं हम पानी पी लेते हैं। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आपको सही समय पर पानी पीना चाहिए तो आप क्या कहेंगे? वास्तव में दिन का एक विशेष समय है जब आपको पानी पीने से बचना चाहिए और वह है रात को सोने से पहले का समय। पूरे दिन में केवल एक यही समय है जब आपको पानी नहीं पीना चाहिए। और इसके पीछे भी एक कारण है।

पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक जीव को जीवित रहने के लिए पानी की आवश्यकता होती है। पानी के बिना जीवन का कोई निशान नहीं होगा। मानव शरीर का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है। यह हर कोशिका, ऊतक और अंग में मौजूद होता है। यह हमारे शरीर के तापमान को बनाए रखने में मदद करता है, हमारे जोड़ों को चिकनाई देता है, शरीर की कोशिकाओं को बढ़ने में मदद करता है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। यदि आप पूरे दिन पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो आप कमजोर महसूस कर सकते हैं, सिरदर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का अनुभव कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा फैसला! बजट सत्र में 11 विधेयक पेश, ‘देवभूमि परिवार बिल’ से हर परिवार का बनेगा एक ही डेटा

बिस्तर पर जाने से ठीक पहले पानी पीना आपकी नींद के चक्र को बिगाड़ सकता है। पानी पीने से आपको रात में कई बार बाथरूमम के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। रात में एक इंसान के लिए 7 घंटे की नींद लेनी काफी जरूरी होती है लेकिन पानी पीने आपको रात में कई बार टॉयललेट करने जाना पड़ता है जिससे आपकी नींद में खलल पड़ता है। नींद में खलल पड़ने से मूड स्विंग, जलन, उच्च रक्तचाप, एकाग्रता में कमी आती है। एक अध्ययन के अनुसार, 45 साल से अधिक उम्र के वयस्क, जो रात में छह घंटे से कम सोते थे, उन्हें स्ट्रोक की अधिक संभावना थी।

यह भी पढ़ें -   लीजेंड्स लीग क्रिकेट को लेकर हल्द्वानी में ट्रैफिक अलर्ट! 11 से 14 मार्च तक रहेगा डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें रूट प्लान…

रात में पानी पीने के फायदे –

  • रात में खाना खाने के बाद गुनगुना पानी पीने के कई फायदे होते हैं। सोने से पहले गर्म पानी पीना वास्तव में अन्य स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के अलावा बेहतर नींद का कारण भी बनता है।
  • पाचन में सुधार होता है पेट से जुड़े रोगों से बचने के लिए आपको सोने से पहले पानी जरूर पीना चाहिए। इससे आपका पेट साफ होता है और आपका पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है।
  • अच्छी नींद आती है अगर आपको रात को अच्छी नींद चाहिए, तो सोने से पहले थोड़ा पानी जरूर पिएं. पानी से शरीर में मिनरल्स और विटामिन्स का संतुलन बना रहता है. इसके अलावा हार्माेन और एनर्जी लेवल में भी सुधार होता है और आपकी मसल्स को आराम मिलता है. इससे आपकी थकान दूर होती है और आपको अच्छी नींद आती है.
  • हमारा पाचन तंत्र रात में मजबूत नहीं होता. ऐसे में गर्म पानी पीने से भोजन जल्दी डाइजेस्ट होने में मदद मिलेगी, जिससे वजन तेजी से कम होता है।
  • गर्म पानी शरीर के आंतरिक तापमान को बढ़ाता है और पसीना पैदा करता है, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है और शरीर में विषाक्त पदार्थों से छुटकारा मिलता है।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440