समाचार सच, हल्द्वानी। प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी…..के साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर के शिलान्यास समारोह को कालाढूंगी चौराहा स्थित कालू सिद्ध मंदिर में हर्ष उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। समिति के अध्यक्ष एवं मठाधीश श्री महंत कालूगिरी महाराज जी के निर्देशन पर महन्त लालगिरी महाराज, विजयगिरी महाराज एवं अन्य संतगणों द्वारा सामाजिक दूरी का ध्यान में रखकर भूमि पूजन को महोत्सव के रूप में मनाया गया। इस दौरान पूरे मंदिर को बिजली की मालाओं एवं घंटे-घड़ियाल, शंखनाद कर वातावरण में भक्तिमय सराबोर कर दिया। इधर बरेली स्थित अलखनाथ मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष महन्त श्री कालूगिरी महाराज ने शिलान्यास की शुभकामनाएं देते हुए कहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की कृपा से अब भारतीय संस्कृति परंपराओं रीति-रिवाजों योग और अध्यात्म की पताका और भी गौरवशाली रूप से पूरे विश्व में लहर आएगी। भारत विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु बनेगा।

इधर श्री चारधाम मंदिर गुजरौड़ा में अध्यक्ष नीरज तिवारी, प्रधान पुजारी चंद्रशेखर जोशी की उपस्थिति में सुंदरकांड का पाठ किया गया और शाम को दीप उत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्री महादेव गिरि संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 251 छात्र, संस्कृत विद्वानों ने डॉ. नवीन जोशी के निर्देशन में पुरुष सूक्त व श्रीसूक्त का पाठ किया। रामपुर रोड से लगी सिद्धार्थ सिटी में नमन कृष्ण महाराज के आवास पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ किया।
माता वैष्णों देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव में भजनों की प्रस्तुति
देहरादून। प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी…..के साथ ही माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव गढ़ी कैंट में अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर के शिलान्यास समारोह को हर्ष उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। पंडित कमल जोशी और मंडली ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति की। पहाड़ी रसोई की महिलाओं के हाथ से बने पहाड़ के उत्पादों के लड्डू और श्रीमती गीता जोशी द्वारा बनाए गए अरसे, झिगोरे की खीर, आदि पहाड़ी खाद्य पदार्थों का भोग लगाया गया। घी के दीप जलाए गए। इस अवसर पर अनुराग रमोला ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का सजीव चित्र आज पूरा किया। सरस्वती जागृति महिला समूह की महिलाओं ने भगवा कलर के मास्क जिनमें जय श्री राम लिखा था मंदिर में वितरित किए। दिन भर प्रसाद वितरण चलता रहा। इस अवसर पर आचार्य विपिन जोशी, पंडित कमल जोशी, पवन शाह, संजीव शर्मा, पंडित भरत जोशी, योगाचार्य बलवंत भंडारी, सीएस रमोला, दीपेंद्र नौटियाल, सतीश थपलियाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



