श्री बालाजी जन्मोत्सव: हल्द्वानी में सिद्धेश्वर श्री बालाजी मंदिर में शक्ति दरबार और भण्डारा 8 को

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां बरेली रोड स्थित अम्बेडकर में सिद्धेश्वर श्री बालाजी मंदिर हल्द्वानी के तत्वावधान में श्री बालाजी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए मंदिर के महंत अमित कुमार ने बताया कि 8 अप्रैल को श्री बालाजी महाराज का शक्ति दरबार और भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को सिद्धेश्वर श्री बालाजी महाराज को पूर्ण चांदी का चोला पहनाया जाएगा और पंचामृत से श्री बालाजी महाराज को अभिषेक कराया जाएगा। जबकि शनिवार 8 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक श्री बालाजी महाराज का शक्ति दरबार का आयोजन किया जाएगा और इसी दोपहर 12 बजे से भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। महंत अमित कुमार ने सभी भक्त श्रद्धालुओं का आहवान करते हुए कहा कि वे सभी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री बालाजी महाराज के दर्शन कर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करें।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार का विकास संकल्प मजबूत- पहली कैबिनेट बैठक में जनहित के 16 अहम फैसले
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440