कुमांऊ के प्रवेशद्वार पर श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव 24 से, 11 सौं कलशयात्रा के साथ होगा शुभारंभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक कुमांऊ के प्रवेशद्वार के एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ 11 सौं महिलाओं द्वारा कलशयात्रा निकाल कर किया जायेगा। यह जानकारी आज मंगलवार को यहां नैनीताल मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट में संस्थान के स्वामी उमेशानंद ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त कथा के मुख्यअतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा अति विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूरी होंगी।

स्वामी उमेशानंद जी ने यह भी बताया कि आगामी भागवत कथा में साध्वी वैष्णवी भारती के माध्यम से विभिन्न प्रसंगो को उद्भाषित करने के साथ साथ सामाजिक बुराइयों पर एक सटीक व्याख्यान दिया जायेगा। जैसे कि आज के समाज में हम सभी अपने नैतिक मूल्यों को भूलकर सांसारिक आडम्बरों की चकाचौध में एक गुमनामी और दिशाहीन जीवन व्यतीत कर रहे हैं। हमारा जीवन सनातन धर्म से विलग होकर खोखली पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव में व्यर्थ बीत रहा है। ना चाहते हुए भी हमारे जीवन में बहुत सारी ऐसी प्रवृत्तियाँ और रूढ़िवादी विचारधाराएं आ चुकी हैं, जिनका भारतीय जीवन और जीवनशैली से कोई सरोकार नहीं। केवल मात्र हमारा सनातन धर्म ही है जो हमें जीवन की सही राह दिखा सकता है। इस कथा में भारतीय सनातन संस्कृति को समझने और जीवन में धारण करने हेतु विचार दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   गर्मियों में ज्यादा गर्मी बढ़ जाने के कारण अक्सर दूध फटने की शिकायत होती है इसे बचाने के लिये अपनाइये ये तरीके

उनका कहना था कि यह कथा युवाओं के लिए मार्गदर्शक बनेगी। इस कथा में समाज को युवाओं के जीवन में बढ़ रहे नशे के कुप्रभावों के प्रति साध्वी बहन जी का व्याख्यान रहेगा। सनातन संस्कारों और वैदिक परम्पराओं का सही व सटीक उदबोधन साध्वी बहन जी करेंगी। उन्होंने बताया कि भारत फिर जगतगुरु बन जाए ऐसे प्रेरणादायक विचार व उद्घोष साध्वी बहन जी कथा के माध्यम से समस्त हल्द्वानी वासियों को देंगे। संस्थान में आजीवन समर्पित साधु व संत साध्वी वैष्णवी भारती जी के संग कथा में मंच सांझा करेंगे, जिनके माध्यम से हमें शास्त्रीय संगीत और भगवान के सुंदर, सुमधुर भजन सुनने का आनंद प्राप्त होगा। स्वामी जी ने समस्त शहरवासियों से निवेदन किया कि हम इस कथा को सुनें और अपनी-अपनी सहभागिता इस कार्यक्रम में दें।
वार्ता में कथा की कार्यकारिणी समिति के सदस्य दीवान डोगरा, नयन पांडेय, नीरज जोशी, जगदीश चंद्र दुर्गापाल, रजत दुर्गापाल, चंद्र शेखर पांडे, ललित टोलिया, शंकर सिंह कन्याल, भूपेंद्र मेहरा, मनमोहन जीना, हरीश कांडपाल, राजेंद्र धामी, हरीश लोहनी, ललित हरबोला, शंकर सिंह बिष्ट, मुकेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   वोट डालने हल्द्वानी आ रहे सरकारी चिकित्सक की सड़क हादसे में मौत

श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का विवरण इस प्रकार से रहेगा:
23 दिसम्बर 2022 मंगल कलश यात्रा प्रातः 10 बजे महाराजा अग्रसेन भवन से शुरू होकर कथा स्थल तक
24 दिसम्बर 2022 साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी द्वारा प्रतिदिन दिन में 2 बजे से 5 बजे तक, श्रीमद् कथा का उदबोधन शुरू प्रथम दिन – देवर्षि नारद का पूर्व चरित्र, परीक्षित को शाप, वराह नारायण प्रसंग
25 दिसम्बर 2022 कर्दम ऋषि एवं देवहूति प्रसंग, कपिलोपाख्यान राजा, पृशु की कथा प्रसंग।
26 दिसम्बर 2022 प्रहलाद, होली प्रसंग।
27 दिसम्बर 2022 अवतारवाह गीता महिमा, कृष्णोत्सव प्रसंग।
28 दिसम्बर 2022 श्रीकृष्ण बाल लीला, गोवर्धन उत्सव प्रसंग।
29 दिसम्बर 2022 श्री कृष्ण विदाई प्रसंग, शालिग्राम पूजन, कंस वध प्रसंग।
30 दिसम्बर 2022 रूकिमणी विवाह प्रसंग, प्रद्युम्न जन्म कथा परीक्षित को मृक्ति प्रसंग।
31 दिसम्बर 2022 हवन यज्ञ। प्रातः 9 बजे से।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440