तीन दिन में शुरू किया जाय नैनीताल का स्लाटर हाउसः आयुक्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल स्लाटर हाउस को तीन दिन में प्रारंभ किया जाय। साथ ही हल्द्वानी स्लाटर हाउस में भी छोटे जानवरों को काटने की व्यवस्था की जाय। वधशालाओं में मानकों का पूर्ण अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य की समीक्षा 15 दिन में की जाएगी। यह निर्देश मण्डलायुक्त अरविन्द सिह हृयांकी ने जिले में संचालित व निर्माणाधीन स्लाटर हाउस की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को दिये।

बैठक में बताया गया कि हल्द्वानी स्लाटर हाउस में बड़े जानवरों को काटने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए स्टाफ की तैनाती भी की गई है। जबकि छोटे जानवरों को काटने हेतु व्यवस्थायें सुनिश्चित की जा रही है। इसी तरह नैनीताल स्लाटर हाउस का कार्य पूर्ण कर उसमें छोटे-बड़े दोनों पशुओं को काटने की व्यवस्था बनाई गई है। इस पर आयुक्त ने अधिशासी अधिकारी को सभी मानक पूर्ण करते हुये तीन दिन में कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। रामनगर स्लाटर हाउस की समीक्षा में बताया गया कि सिविल कार्य 70 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। मशीन खरीद को टेंडर प्रक्रिया जारी है। वधशाला संचालन को गाइड लाइन बोर्ड बैठक में जल्द रख दी जाएगी। इस पर रामनगर स्लाटर हाउस को भी शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश आयुक्त ने दिये। आयुक्त ने नैनीताल- हल्द्वानी में स्वान के बधियाकरण की भी समीक्षा की। साथ ही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व अधिशासी अधिकारी को समन्वय करते हुये निर्धारित मानको के अनुसार बधियाकरण कार्य करने के निर्देश दिये। कहा कि पशु वधशाला व स्वान बधियाकरण कार्यों की समीक्षा प्रत्येक पाक्षिक की जायेगी। बैठक में जिलाधिकारी सविन बंसल ने निर्देश दिये कि प्रतिदिन कार्य योजना बनाकर बधियाकरण कार्य किया जाए और बधियाकरण कार्य का नियमित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, ईओ नगर पालिका निरीक्षण व जांच करना सुनिश्चित करें। बैठक में नगर निगम हल्द्वानी, पालिका नैनीताल, रामनगर के साथ ही पशु चिकित्सा, प्रदूषण बोर्ड, जल संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   UGC के नए नियम के विरोध में हल्द्वानी में सत्याग्रह, बुद्ध पार्क में जुटे सैकड़ों लोग; आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440