कृषि बिल का विरोध, केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कृषि बिल के विरोध में देशव्यापी भारत बंद आंदोलन का देहरादून में असर सामान्य रहा। लोकसभा और राज्यसभा में पास हुए केंद्र सरकार के कृषि विधेयकों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के सदस्यों ने देहरादून के आइएसबीटी चौक पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान देहरादून से सहारनपुर व सहारनपुर से देहरादून आने वाली सड़क जाम रही। किसानों ने दर्जनों ट्रैक्टरों व गाड़ियों को सड़क पर लगाकर केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने कहा कि बिना किसानों से रायसुमारी किए केंद्र सरकार ने कृषि विधेयकों को दोनों सदनों में पास कराया, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मनमानी पर उतारू है। अन्नदाता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नए कृषि विधेयकों से किसान कुछ ही दिनों में भूमिहीन हो जाएंगे। ये विधेयक पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार अपने अध्यादेश में संशोधन या इसे वापस नहीं लेती है, किसान सड़कों पर उतरकर विरोध करते रहेंगे। सरकार ने कृषि बिल पारित करके किसानों के साथ अन्याय किया है। खेती को पूंजीपतियों के हाथ बंधक बनाने के प्रयास के तहत पास किए गए इन बिलों का किसान व मजदूर हर स्तर पर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को बिल पास करने के पहले किसानों की राय लेनी चाहिए थी, जो कि उन्होंने नहीं ली। मौके पर पहुची सिटी मैजिस्ट्रेट कुसुम चौहान का माध्यम से किसानों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर! 27 सितंबर तक थमी चारधाम यात्रा, हेली सेवा भी बंद, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440