समाचार सच | अध्यात्म डेस्क। आज आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और रविवार के दिन से महालय आरंभ हो रहा है। इसके साथ ही पितरों को समर्पित 16 दिवसीय पार्वण श्राद्ध पर्व की शुरुआत मानी जाती है। यह समय पितरों के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा प्रकट करने का अवसर माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पितरों का तर्पण और श्राद्ध करने से पितृ देवताओं की प्रसन्नता प्राप्त होती है। श्राद्ध के दौरान गौ, ब्राह्मण तथा अन्य जीव-जंतुओं को अन्न-भोजन आदि कराने की भी परंपरा है।
आज का पंचांग
तिथि: आश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा
वार: रविवार
नक्षत्र: उत्तराभाद्रपदा
सूर्योदय: सुबह 6:08 बजे
सूर्यास्त: शाम 6:01 बजे
राहुकाल: शाम 4:30 से 6:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:50 से दोपहर 12:38 बजे तक
विशेष: महालयारंभ, पार्वण श्राद्ध पर्व का शुभारंभ
आज का राशिफल
♈ मेष: धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी और रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृष: रोजगार में संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन व्यापार में रुका धन मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन: मित्रों से विशेष सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी और संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
♋ कर्क: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक तनाव कम होगा, हालांकि संतान को लेकर चिंता रह सकती है।
♌ सिंह: विशेष लाभ मिल सकता है। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति के योग हैं। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से विवाद से बचें और वाणी में संयम रखें।
♍ कन्या: रुका हुआ धन मिल सकता है और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव तथा अचानक यात्रा के योग हैं। काम को लेकर अनावश्यक तनाव न लें।
♎ तुला: परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
♏ वृश्चिक: संकल्पित कार्यों में सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा के योग हैं।
♐ धनु: परिवार में खुशियां रहेंगी और विशेष लाभ मिल सकता है। रुका हुआ काम पूरा होगा। मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♑ मकर: मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। विशेष लाभ के योग हैं। लेन-देन में सावधानी रखें और अधिकारियों से तनाव से बचें।
♒ कुंभ: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में प्रसन्नता रहेगी। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक तनाव कम होगा।
♓ मीन: अचानक यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, इसलिए सावधानी रखें। रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



