स्मैक तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा, 2.60 ग्राम स्मैक बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह रिच्छा से स्मैक लाकर यहां बेचने का काम कर रहा था। तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। बीती रात लामाचौड़ चौकी पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच ब्लॉक तिराहे के पास एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा दिखा। शक होने पर जब पुलिस कर्मियों ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 2.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर तस्कर हरीश कुमार गंगवार पुत्र छेदा लाल निवासी रिच्छा, बंजरिया जिला बरेली को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह उक्त स्मैक रिच्छा में रहने वाले वैभव नामक सख्श से खरीद कर लाया है और उसे पुड़िया बनाकर यहां ग्राहकों को बेचने आया था। वह गिरफ्तारी के समय भी ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस को तस्कर के पास से स्मैक बेचकर एकत्र की गई 250 रूपये की नगदी भी बरामद हुई है। पुलिस को पूछताछ में तस्कर से इस कारोबार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। इन जानकारियों के आधार पर पुलिस इस कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   कुछ आसान लाइफस्टाइल में बदलावों से याददाश्त को फिर से मजबूत बनाया जा सकता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440