समाचार सच, हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। ग्राहक के आने का इंतजार कर रहे एक स्मैक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां मिली हैं। तस्कर को कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बनभूलपुरा थाना पुलिस को एक एक युवक संदिग्धावस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों को देखकर वह कब्रिस्तान गेट की तरफ भागने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी में आरोपी के पास से 4.2 ग्राम स्मैक, तीन सौ रूपये की नगदी व मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस पर तस्कर मोहम्मद इमरान पुत्र इम्तियाज निवासी मौहम्मदी चौक, इन्द्रानगर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि वह उक्त स्मैक बेचने के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। वह स्मैक की एक पुड़िया 250 से लेकर 300 रूपये तक में बेचता है। पुलिस ने पूछताछ में पकड़े गये तस्कर से इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाई हैं। इन जानकारियों के आधार पर पुलिस अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसआई दीवान सिह बिष्ट, कांस्टेबल दिलशाद अहमद व लक्ष्मण राम शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












