रूद्रपुर से लाकर बेचता था स्मैक, लगा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक और स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह रूद्रपुर से स्मैक लाकर यहां बेचता था। उसकी जानकारी पर एक और तस्कर को वांछित किया गया है। पकड़े गये तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। मुखानी थाना पुलिस बीती रात कमलुवागांजा रोड में वाहनों की चौकिंग कर रही थी। इस बीच एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी में युवक के पास से पुलिस को 3.08 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर तस्कर नन्हे मौर्य पुत्र धनीराम निवासी ग्राम बयोदा थाना शेरगढ़ बरेली को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह उक्त स्मैक रूद्रपुर की अटरिया रोड में रहने वाले एक सख्श से खरीदकर लाता है। इस कार्य में वह लंबे समय से सक्रिय रहा है। पकड़ा गया तस्कर यहां ग्राहकों को स्मैक बेचने के बाद वापस चला जाता था। पुलिस ने तस्कर की जानकारी पर उस अभियुक्त को भी वांछित कर दिया है, जिससे वह रूद्रपुर में स्मैक खरीदता था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि तस्कर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर पुलिस ने पकड़े गये तस्कर से इस कारोबार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी जुटाई हैं। तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई त्रिभुवन अधिकारी, कांस्टेबल अरविंद चंदेल व फिरोज खान शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   कुछ आसान लाइफस्टाइल में बदलावों से याददाश्त को फिर से मजबूत बनाया जा सकता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440