हल्द्वानी में यहां बेच रहा था स्मैक, चढ़ा पुलिस हत्थे, लाखों की स्मैक बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। यहां मंडी चौकी क्षेत्र क्रियाशाला रोड के पास तस्कर को स्मैक बेचते हुए पुलिस ने टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के पास लाखों रुपये की समैक बरामद की है।

मेडिकल चौकी पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली क्रियाशाला रोड पर एक युवक स्मैक बेचने की फिराक है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। उसकी तलाश लेने पर उसके पास से 47.24 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में स्मैक तस्कर ने अपना नाम प्रेमपाल पुत्र शिवचरन निवासी ग्राम सिंगरा थाना मीरगंज बरेली बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण तेवतिया0 हे०कानि० हेमंत सिंह, कानि0 चंदन नेगी, कानि0 अनिल जोहरी शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440