2.5 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ में मिली अहम जानकारियां

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने स्मैक के साथ एक और तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह बहेड़ी से स्मैक की तस्करी लंबे समय से कर रहा था। तस्कर से पुलिस को इस कारोबार की अहम जानकारियां मिली हैं। तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

मादक पदार्थों की तस्करी रोकने व शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर बनभूलपुरा थाना पुलिस बीती रात क्षेत्र में गश्त पर थी। इस बीच पुलिस टीम को किदवई नगर के पास एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस कर्मियों को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे शक होने पर पीछा कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 2.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तस्कर ने अपना नाम अमन फराज उर्फ राफे पुत्र फिरासतउल्ला निवासी किदवई नगर बताया। उसने बताया कि वह इस कारोबार को करीब 4-5 वर्षों से अंजाम देता चला आ रहा है। वह बहेड़ी के राशिद बकरी वाले से स्मैक सस्ते दामों में खरीद कर लाता है और यहां उसे पुड़िया बनाकर ग्राहकों को महंगे दामों में बेचने का काम करता है। पुलिस ने तस्कर से इस कारोबार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी जुटाई हैं। इन जानकारियों के आधार पर पुलिस अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440