भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस व एसओजी ने भारी मात्रा में स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस कारोबार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी पुलिस को दी हैं। पकड़े गये तस्कर को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। नशे की तस्करी रोकने के लिए बनभूलपुरा थाना पुलिस व एसओजी की टीम ने बीती रात इन्द्रानगर चौक पोस्ट के पास संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान मुखबिर से यह सूचना मिली कि एक तस्कर स्मैक की खेप लेकर हल्द्वानी आ रहा है। इस पर पुलिस अलर्ट हो गई और बाइक संख्या यूके 04के-7923 को जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस ने चालक से बाइक के कागजात मांगे तो वह सकपका गया। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने तलाशी ली तो उसके पास से 105 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर तस्कर अनस खान पुत्र फरमूद खान निवासी सिरोलीकलां किच्छा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पूछताछ में बताया कि वह उक्त स्मैक किच्छा के दरउ में रहने वाले असलम पठान से लेकर आ रहा है। साथ ही वह उसे हल्द्वानी में बेचने के लिए ले जा रहा है। पुलिस ने उससे इस कारोबार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी जुटाई हैं। पकड़ी गई स्मैक की कीमत लाखों रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया गया है। तस्कर को कार्यवाही के बाद जेल के लिए रवाना कर दिया गया है।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी अबुल कलाम, एसओ सुशील कुमार, एसआई दिनेश पंत, दिवान सिंह बिष्ट, मनोज पाण्डेय, हेड कांस्टेबल दीपक अरोड़ा, कुन्दन कठैत, चन्दन नेगी, अनिल, सोनू नेगी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440