पिथौरागढ़ से हल्द्वानी चरस बेचने आया तस्कर दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पिथौरागढ़ से यहां चरस बेचने आये तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चरस तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया है। जबकि आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस के अनुसार चैकिंग के दौरान बरसाती नहर के पास कार संख्या यूके 07क्यू-2471 को जांच के लिए रूकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक ने रूकने के बजाय वाहन की गति बढ़ा दी। जिसे समीप ही रोक लिया गया। तलाशी में कार में रखे बैग से 120 ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर तस्कर धीरज सिंह पुत्र हयात सिंह निवासी ग्राम उडयारी पोस्ट बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। वह पुलिस को कार के कागजात भी नहीं दिखा पाया है। इस पर पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह चरस घर में स्वयं बनाई है और उसे यहां बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीएम धामी का अफसरों को अल्टीमेटम: जनता की शिकायतें टालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440