अवैध रूप से शराब बेच रहा तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। रात्रि में अवैध रूप से शराब बेच रहे एक तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से देशी शराब बरामद की गई है। तस्कर को आबकारी अधिनियम में कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। काठगोदाम थाना पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान गौला नदी किनारे एक दुकान की आड़ में छिपकर शराब बेच रहे तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से 68 पव्वे देशी शराब बरामद हुए। तस्कर ने अपना नाम संदीप थापा उर्फ टोनी पुत्र इन्द्र सिंह निवासी इन्द्रानगर रानीबाग बताया है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह उक्त शराब ठेकों से खरीद कर लाता है और रात्रि में उसे महंगे दामों में ग्राहकों को बेचने का काम करता है। पुलिस ने तस्कर को आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   २ जून २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440