हल्द्वानी महानगर में यहां शराब के पव्वे बेचते पकड़ा गया तस्कर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिये राज्य में कोविड कर्फ्यू चल रहा है। जिसके तहत यहां अवैध शराब का कारोबार फल फूलने लगा है। ऐसे ही महानगर हल्द्वानी में भी मौके का फायदा उठा कर अवैध शराब बेचने का कार्य करने में लगे हुए है और आय दिन रात्रि गश्त के दौरान शराब तस्कर पुलिस के गिरफ्त में आ रहे हैं। बीती रात्रि भी मुखबिर की सूचना पर गश्त के दौरान दमुवाढूंगा चौकी पुलिस टीम ने 51 पव्वे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 276 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा चौकी पुलिस के अनुसार बीती रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बेड़ीखत्ता धार के स्कूल के पास एक तस्कर अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मार दिया। जहां मौजूद एक युवक के थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से 51 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। इस पर तस्कर जगदीश आर्या पुत्र सुन्दर लाल आर्या निवासी बेड़ीखत्ता जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि उसने उक्त शराब ठेकों से खरीद कर एकत्रित की है। जिसे वह लॉकडाउन का फायदा उठाकर महंगे दामों में बेच रहा था। पुलिस ने तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   टनकपुर की अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस-2024 में हासिल की सफलता
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440