चरस की तस्करी नहीं ले रही है रूकने का नाम

खबर शेयर करें

युवक के कब्जे से आधा किलो से अधिक चरस बरामद

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से आधा किलो से अधिक चरस बरामद की गई है। तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात खेड़ा चौकी पुलिस को क्षेत्र में गश्त के दौरान पंत फार्म के पास तीन युवक संदिग्धावस्था में खड़े दिखाई दिये। जब पुलिस कर्मियों ने उन्हें पूछताछ के लिए पास आने को कहा तो वह भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पीछा कर एक युवक को दबोच लिया गया। जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। तलाशी में पकड़े गये युवक के पास से 654 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गये तस्कर ने अपना नाम संजय कुमार आर्या उर्फ संजू पुत्र रमेश राम निवासी ग्राम कुंवरपुर, गौलापार बताया। तस्कर ने पुलिस को बताया कि उक्त चरस वह पर्वतीय क्षेत्रों से सस्ते दामों में खरीद कर लाता है। वह यहां ग्राहकों को चरस बेचने का काम कर रहा था। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। तस्कर को पकड़ने में एसआई कृपाल सिंह व कांस्टेबल चन्दर सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी तहसील में डीएम का एक्शन मोड, लंबित राजस्व मामलों पर गिरी गाज, लापरवाह अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440