ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बड़ी ठंड

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज तड़के बदरीनाथ, हेमकुंड, मुनस्यारी और धारचूला समेत राज्य की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने की सूचना है। वहीं चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में बादल छाए हुए हैं। यहां मौसम में आए इस बदलाव से मैदानी इलाकों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। केदारनाथ में बादलों बीच की हल्की धूप का आना और जाना लगा है। वहीं राजधानी देहरादून में बादल छाए हुए हैं और शहर में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अल्मोड़ा, नैनीताल, भवाली और बागेश्वर में भी बादल छाए हुए हैं। कर्णप्रयाग, गौचर, आदिबदरी, गैरसैंण, नारायणबगड़, थराली, देवाल, लंगासू सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए हैं। बेनीताल, नंदासैंण, चौंरासैंण आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ी है।

यह भी पढ़ें -   18 जून 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440