बर्फबारी में फंस गयी पोलिंग पार्टियां, एसडीआरएफ ने किया बर्फ में फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी ने मुश्किलें बढ़ा दी है। उत्तराखंड में 15 पोलिंग पार्टियां बर्फबारी के चलते गंतव्य तक पहुंचने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। गढ़वाल मंडल के चमोली जिले में नौ पोलिंग पार्टियां और रुद्रप्रयाग जिले में दो पोलिंग पार्टियां बर्फबारी में फंस गयी। पोलिंग पार्टियों से लेकर पर्यटक और स्थानीय लोग रास्तों में फंस गए। इस बीच एसडीआरएफ और पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गईं। उन्होंने भारी बारिश और बर्फबारी के बीच फंसे कई लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन तेज कर दिया। टीम ने कई जगहों पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। भारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर पर्यटकों, पोलिंग पार्टी और स्थानीय लोगों के फंसने की खबरें भी आ रही हैं। ऐसे में एसडीआरएफ भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है। एसडीआरएफ मुताबिक चमोली जिले के दीवालीखाल क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे छह लोगों का टीम ने रेस्क्यू किया। वहीं, दूसरी ओर सोनप्रयाग पुलिस को जानकारी मिली कि त्रिजुगीनारायण मंदिर से करीब तीन किलोमीटर नीचे कुछ लोग बर्फ में फंस हुए हैं। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दो लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहीं, एसडीआरएफ को अल्मोड़ा जिले के मचखली इलाके में कुछ लोगों के फंसे होने की भी सूचना मिली थी। इस पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान में जुट गए हैं। कई जगहों पर राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें -   14 जून 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440