लोगों की आशा की किरण बनी समाजसेवी बबीता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लॉकडाउन के दौरान हल्द्वानी में तमाम समाजसेवियों ने अभिनव पहल कर लोगों का मास्क के अन्य सामान बांटकर पुण्य कमाने का काम कर रही हैं। इसमें से एक बबीता बिष्ट, ये लोगों को खुद मास्क बनाकर बांट रही है और जरूरतमंदों को अन्य सामग्री भी वितरण कर रही हैं।

गौरतलब है कि काठगोदाम निवासी बबीता बिष्ट वर्तमान में उन लोगों के लिए आशा का केन्द्र बिन्दु बनकर उभरी है जो निर्धन व जरूरतमंद है। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने लोगों को मास्क बांटने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने बताया कि मैं घर पर रहकर खुद ही मास्क बनाती हूं। पारिवारिक जीवन में व्यस्त रहने के बावजूद समाजसेवा में भी हाथ बंटा रही हूं।

उन्होंने बताया कि सिलाई का शौक उन्हें बचपन से ही रहा है और उन्होंने सिलाई सीखने के साथ-साथ बुटीक का कार्य भी नैनीताल में किया गया। उनका कहना है कि हम सभी को इस वैश्विक बीमारी के चलते जरूरतमंदों व निर्धनों का सहारा बन उनका हौंसला बढ़ाना चाहिए और वह समाज सेवा का कार्य आगे भी करती रहेंगी तथा लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान आवश्यक वस्तु की खरीददारी करते समय सामाजिक दूरी के साथ-साथ चेहरे पर मास्क अवश्य ही लगाये। जिसके चलते हम कोरोना वायरस संक्रमण जैसी बीमारी को फैलने से रोकने में कामयाब हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सौंपा प्रार्थना पत्र
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440