समाजसेवी ने भटके हुए किशोर को किया पुलिस के हवाले

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राह भटके किशोर को समाज सेवी द्वारा पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस किशोर के बारे में जानकारी जुटा रही है। समाजसेवी हेमंत गौनिया द्वारा आज मोटाहल्दू क्षेत्र में एक किशोर घूमता नजर आया जिसे वह कोतवाली ले आये। पूछताछ में किशोर ने अपना नाम अमरजीत उम्र 17 वर्ष निवासी पश्चिम बंगाल बताया। पूछताछ में उसने बताया कि दिल्ली से उसके दोस्त ने उसे ट्रेन में बैठा दिया था। यहां मोटाहल्दू में ट्रेन रूकने पर वह उतर गया। कोतवाल अरूण कुमार सैनी का कहना है कि किशोर से उसके घर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद उसे उसके घर भेज दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 24 अगस्त 2026, सोमवार| जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440