-मातृशक्ति ने मुखर होकर रखी बेबाकी से अपनी राय
-असलम कोहरा ने किया बेहतरीन संचालन, ज्योति के नृत्य ने बांधा समा

समाचार सच, हल्द्वानी। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाचार सच न्यूज पोर्टल ने होटल जतिन के सभागार में एक मातृशक्ति के जज्बे को सराहते हुए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 24 समाजसेवियों, 20 कोरोना वारियर्स व बेजुबान डाग को समर्पित ‘हाउल द वाइस ऑफ स्ट्रेज’ को सम्मानित किया गया। इस दौरान तमाम वक्ताओं ने महिला दिवस की सार्थकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरूआत ज्योति बिष्ट के क्लासिकल डंास से शुरू हुआ। उनके नृत्य से वहां मौजूद दर्शक भी अभिभूत हो गये। इसके बाद समाचार सच के संपादक अजय चौहान ने अपनी बात रखते हुए महिला दिवस और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम किये जायेंगे। तद्पश्चात कार्यक्रम के मुख्यअतिथि एनयूजे आई के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी ने कहा कि महिला दिवस को सार्थक बनाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होने चाहिए, जिससे महिलाओं को आत्मबल एवं आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिल सके। कार्य के अतिविशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब संजय तलवार एवं एनयूजेआई के कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष दिनेश जोशी ने संयुक्त रूप से समाचार सच की टीम को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह पहल अनूठी एवं उपलब्धि भरी है। हम सभी को यह प्रयास करने चाहिये कि इस प्रकार के कार्यक्रम कर महिलाओं को मुख्यधारा में खड़े होने का अवसर प्रदान करें।



समानता आने में अभी लगेगा वक्त : सकलानी
हल्द्वानी। मुख्य वक्ता एवं वरिष्ठ लेखक शक्ति प्रसाद सकलानी ने कहा कि भले ही हम तमाम दावे कर लें लेकिन अभी महिला व पुरूषों के बीच में समानता आने में अभी समय लगेगा। उन्होंने इसके लिए यूएनओ व तमाम संगठनों के आंकड़े रखते हुए कहा कि अभी महिलाओं को अपने हकों के लिए लंबी लड़ाई लड़नी है। इसके लिए उन्हें बेड़ियों को तोड़ना पड़़ेगा। सकलानी ने अन्तर्राष्ट्रीय दिवस पर महिलाओं को बधाई दी।
उठो द्रोपदी अब गोविन्द नहीं आयेंगे : अमिता लोहनी
हल्द्वानी। राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने कहा कि जब तक महिलाएं अपने अधिकारों के बारे में स्वयं आगे नहीं आती तब तक उनका उत्थान संभव नहीं होगा। उन्होंने एक उदाहरण पेश करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि द्रोपदी को अपने हितों की रक्षा के लिए खुद पहल करनी होगी और आज कोई भी गोविन्द रक्षा करने को आगे नहीं आयेगा। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं और आयोजकों को भी कार्यक्रम की बधाई दी।
महिलाओं का सशक्तिकरण होना आवश्यक : मंजू तिवारी
हल्द्वानी। महिलाओं के सशक्तीकरण पर अपनी राय रखते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मंजू तिवारी ने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण होना आवश्यक है। आज महिलाएं अपनी सुरक्षा के प्रति चिन्तित हैं लेकिन जिस प्रकार से प्रयास हो रहे हैं वह नाकाफी है। उन्होंने कहा कि अभी तक महिलाओं का प्रतिनिधित्व भी संतोषजनक नहीं है। उन्होंने महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय दिवस की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें अपने हितों की रक्षा के लिए आगे आना होगा। वहीं उन्होंने आयोजकों को भी कार्यक्रम के लिए बधाई दी।
ज्योति के डांस से लोग प्रफुलित
हल्द्वानी। कारपोरेट लायर व डांसर ज्योति बिष्ट ने गाने की धुन व पैरों की थिरकन से वहां मौजूद दर्शकों को भी थिरकने को मजबूर कर दिया। उनके नृत्य की वहां मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की। इधर उनके डांस से प्रभावित होकर वरिष्ठ लेखक शक्ति प्रसाद सकलानी ने उन्हें नगद पारितोषिक भी दिया। इधर ज्योति ने बताया कि उन्होंने नृत्य अपनी बहन से करना सीखा। वर्तमान में वे इन्फोसिस बैंगलौर में कारपोरेट लायर हैं। इसके अलावा वे सामाजिक संगठनों व बीमारों की मद्द भी करती हैं।
महिलाओं के संघर्ष को सलाम
हल्द्वानी। होटल जतिन के मालिक व कांग्रेस नेता खजान गुड्डू ने कहा कि वे महिलाओं के संधर्ष को सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी का लोहा सारा दुनिया मानती थी। वहीं राज्य निर्माण में भी महिलाओं के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। वहीं उन्होंने कार्यक्रम के लिए आयोजकों की भी सराहना की।
जानकी के शब्दों से महिलाओं को मिली उर्जा
हल्द्वानी। पारदर्शिता संगठन की जानकी रैंगाई ने मातृशक्ति जिन्दाबाद के नारे पर वहां उपस्थित मौजूद महिलाओं व पुरूषों ने एक स्वर में उनका साथ देते हुए जोर से नारे लगाये। वहीं उन्होेंने वहां मौजूद महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपनी लड़ाई खुद लड़नी है। ज्ञात हो कि वे पिछले दो दशक से महिला हितों के लिए कार्य कर रही हैं। वे नैनीताल जिले की बेतालघाट के विभिन्न गांवों में कार्य कर चुकी हैं। वर्तमान में वे पारदर्शिता एनजीओ के माध्यम से महिलाओं के लिए कार्य कर रही हैं और सिलाई कढ़ाई के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही हैं।
समाचार सच की टीम के सम्पादक अजय चौहान, सह सम्पादक नीरू भल्ला, उत्तराखण्ड प्रभारी फरहत रऊफ, सहायक सम्पादक सुशील शर्मा, धीरज भट्ट व जनमोर्चा के पत्रकार आशूतोष कोकला ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की यादों को संजोये रखने हेतु सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें प्रमुख रूप से राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्षा अमिता लोहनी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मंजू तिवारी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान चन्द्र गुड्डू, एनयूजेआई के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय तलवार, एनयूजेआई के मण्डल अध्यक्ष दिनेश जोशी, लेखक शक्ति प्रसाद सकलानी व कहानीकार व लेखक असलम कोहरा व आशीष अरोड़ा शामिल थे।
इन्हें मिला समाजसेवी महिला योद्धा सम्मान:
हंसा टाकुली (एसआई, एसआईयू)
हीरा जंगपांगी (अध्यक्ष, महिला कल्याण संस्था)
बिन्दू पाण्डे (समाजसेवी)
रेनू पाण्डे (महिलाओं को सिलाई के माध्यम से प्रशिक्षित
मंजू कोटाल (फोटो डिजाइनर)
कुसुम दिगारी (समाजसेवी)
सुचित्रा जायसवाल (समाजसेवी)
भगवती पाण्डेय (समाजसेवी)
भावना बिष्ट (वृद्धजनों की सेवारत)
ममता देवाल (वृद्धजनों की सेवारत)
मोनिका शर्मा (महिला सचिव)
विनिता शर्मा (महिला नगर अध्यक्ष)
अमिता बृजवासी (चिकित्सा क्षेत्र)
मुन्नी पाण्डे (आत्मनिर्भरता, एलआईसी)
फरजाना परवीन (कम्प्यूटर ग्राफिक्स डिजाइनर)
अन्नू निग्लटिया (महिला उद्यमी)
रश्मि बिष्ट (समाजसेवी)
नमिता सुयाल (शिक्षिका/शिक्षा के क्षेत्र में)
पुष्पा सम्मल (समाजसेवी)
शर्मिला मित्रा (समाजसेवी)
पिंकी डिमरी (समाजसेवी)
इन्हें मिला कोरोना योद्धा सम्मान:
पार्वती किरौला, पूर्व प्रवक्ता
जानकी त्रिपाठी, प्रान्ता अध्यक्षा
दीप्ति खर्कवाल, समाजसेवी
आशा शुक्ला मास्क वूमेन
कनक चन्द, अध्यक्षा वृद्धाश्रम
अरूणा टंडन, सामाजिक क्षेत्र
सिद्धि सुयाल, समाजसेवी
बबीता बिष्ट, समाजसेवी
गौरी मिश्रा, राष्ट्रीय कवियित्री
लता बोरा, अध्यक्षा पुर्ननवा महिला समिति
शांति जीना, सचिव, पुर्ननवा महिला समिति
कल्पना रावत, मीडिया प्रभारी, पुर्ननवा महिला समिति
जानकी रैगाई, अध्यक्षा पारदर्शिता ट्रस्ट
डॉ0 नेहा शर्मा, क्लीनिकल मनोचिकित्सक
उर्त्कष्ट संगठन सम्मान:
हाउल द वाइस ऑफ स्ट्रेज टीम


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440