बिहार में डकैती का आरोपी एसओजी की गिरफ्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बिहार में बैंक डकैती डालकर उत्तराखंड में पनाह लिए बदमाश को एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे बिहार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। बिहार के वैशाली जिले के एसपी ने नैनीताल एसएसपी से संपर्क स्थापित कर पूर्व में बिहार में हुई बैंक डकैती के आरोपी की उत्तराखंड के भीमताल में मोबाइल लोकेशन मिलने की जानकारी दी। इस पर एसएसपी ने बदमाश की गिरफ्तारी का जिम्मा एसओजी टीम को सौंपा। एसओजी ने मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर बदमाश को भीमताल तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये बदमाश विनोद कुमार सिंह उर्फ बाबु साहेब पुत्र अशोक कुमार सिंह निवासी दुर्गानगर, पोस्ट-दिग्धी, जिला वैशाली को विवेचक सुनील कुमार सिंह सदर अंचल अनुसंधानक बिहार के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी मनोज रतूड़ी, कांस्टेबल दीपक अरोड़ा, जितेन्द्र सिह, भानू प्रताप, गिरीश भटट् शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   34 जिंदगियां बचाकर खुद मौत से हार गया पहाड़ का बेटा, रोडवेज चालक बेनीराम की बहादुरी को सलाम

वांछित आरोपी हत्थे चढ़ा
हल्द्वानी।
पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मंडी चौकी पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित सूर्यप्रकाश पुत्र रामपाल निवासी हरिपुर तुलाराम को बीती रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी कई माह से फरार चल रहा था और न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हो रहा था। जिस पर उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे। आरोपी को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   04 मई 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440