सूर्य ग्रहण 2024: 2 अक्टूबर के बाद फिर लगेगा एक ओर सूर्य ग्रहण, कहां- कहां होगा इसका असर

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। अगले कुछ दिन बाद आकाश में खगोलीय घटना यानी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। माना जाता है कि खगोलीय घटनाओं में सबसे मशहूर और आकर्षक सूर्य ग्रहण है। जो बेहद दुर्लभ है। सूर्य ग्रहण का पूरी दुनिया के लोगों को आकर्षित करता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्य ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच से चंद्रमा गुजरता है। तो उस समय के लिए चंद्रमा सूर्य को ढक लेता है।

बता दें कि साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगा था, जो कि एक पूर्ण ग्रहण था। 8 अप्रैल को लगने वाला ग्रहण अमेरिका और कनाडा के ऊपर से होकर गुजरा हुआ था। साथ ही पूरे उत्तरी अमेरिका में इसका प्रभाव देखा गया था। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखा था।

8 अप्रैल के बाद अब इस साल 2 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा। लेकिन क्या आपको पता है 2 अक्टूबर 2024 के बाद अगला सूर्य ग्रहण कब दिखाई देगा। साथ ही उसका प्रभाव भारत पर पड़ेगा या नहीं। आइए सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह भी पढ़ें -   नीला ड्रम केस में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा; अदालत ने बताया जघन्य अपराध

अब कब लगेगा ग्रहण
पंचांग के अनुसार, साल 2024 के अक्टूबर मास में लगने वाला सूर्य ग्रहण इस साल का अंतिम ग्रहण है। अब अगला सूर्य ग्रहण साल 2025 में लगने वाला है। पंचांग के अनुसार, साल 2025 में पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। जिसका प्रभाव यूरोप, एशिया के कुछ हिस्से, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर आदि जगहों पर दिखेगा। इस आंशिक सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं दिखेगा।

यह भी पढ़ें -   अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में आधी रात तक प्रदर्शन, सुबह 4 बजे माता-पिता हिरासत में; पिता ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण
पंचांग के अनुसार, साल 2025 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। यह ग्रहण भी आंशिक होगा। जिसका प्रभाव ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर में पड़ेगा। लेकिन भारत में सूर्य ग्रहण का प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440