कंचन पारा में ड्यूटी में तैनात उत्तराखंड का जवान शहीद, दौड़ी शोक की लहर

खबर शेयर करें

समाचार सच, पश्चिम बंगाल। देश की सरहद की रक्षा करने वाले भारतीय सेना के जवान अपनी जान के बारे में न सोच कर हमारे देश की रक्षा करते है। जिनमें से कुछ देश के लाल रक्षा करते करते अपना जीवन देश के नाम कर शहीद हो जाते है। इसमें उत्तराखंड के लाल की शहीद होने की दुखद खबर आयी है। जवान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। जवान अपने पीछे पत्नी व तीन वर्ष की बच्ची अश्मीत को छोड़ गए हैं। वहीं गांव में जवान के निधन की खबर से लोग जवान के घर पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूएसनगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के थापक नगला निवासी सेना के जवान प्रकाश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट पर शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि थापक नगला निवासी प्रकाश सिंह 1811 मीडिएम रेजीमेंट पश्चिम बंगाल में तैनात थे। सेना मुख्यालय ने उनके निधन की सूचना परिजनों को दी गई है।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा

बताया जा रहा है कि प्रकाश दीपावली पर घर आए थे और करीब 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद 9 नवंबर को वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। सेना मुख्यालय से मिली सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में जवान के निधन की खबर से लोग जवान के घर पर पहुंचे। जवान का निधन कैसे हुए इसकी फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही हैै।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440