समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। शरीर में विटामिन और मिनरल दोनों का बहुत ज्यादा जरुरत होता है। जैसे विटामिन की कमी से बहुत सी बीमारी होती है मिनरल की कमी से भी बहुत तरह की बीमारी होती है। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कुछ खास मिनरल की जरूरत होती है। मिनरल की आपूर्ति के लिए हमें कुछ तरह के खाने चाहिए होते हैं।
मिनरल की कमी से होने वाली बीमारी….
शरीर में मिनरल्स की कमी के कारण मसल्स में खिंचाव
उल्टी मतली, डिप्रेशन, टेंशन, शरीर में कमजोरी, थकान, हाई बीपी, सिर दर्द, मानसिक बिमारी, कमजोर हड्डियां जैसी और भी प्रोब्लम होती है। जब शरीर में मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है तो यह हड्डी, दांत, मांसपेशियों को, स्कीन और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। हम जो खाना खाते हैं उससे मिनरल मेटाबॉलिक प्रक्रिया कर एनर्जी में बदल जाता है। मिनरल शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी है।
शरीर में जरुरी मिनरल के प्रकार….
मिनरल जो जरूरी है हमारे शरीर के लिए वो है – कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, जिंक, मैग्नीशियम, आयोडीन, फास्फोरस प्रोटीन, सोडियम सहित कुछ अन्य मिनरल है जो थोड़ी थोड़ी मात्रा में चाहिए होते हैं।
मिनरल के लिए जरूरी भोजन….
कैल्शियम- हमारे शरीर में सबसे ज्यादा पाया जाता है कैल्शियम। कैल्शियम की कमी से दांत और हड्डियों पर प्रभाव पड़ता है। गठिया जैसी प्रोब्लम होती है। खून की नली को फैलने और सिकुड़ने के लिए भी यह जरूरी है। अगर यह शरीर में ज्यादा हो तो पथरी, हाई बीपी, बेचौनी भी हो सकती है। शरीर में इसकी आपूर्ती के लिए दूध, दही, मटर, मछली, ब्रोकली, गोभी, सेम, केला, बादाम हरी सब्जियां शामिल करें।
पोटैशियम – यह शरीर में इलेक्ट्रॉलाइट की तरह काम करता है। यह मांसपेशियों में खिंचाव, हर्ट के लिए, आंत के लिए,कब्ज, सूजन, हर्ट बीट ये सब सही रखता है। पोटैशियम की कमी से डिहाइड्रेशन, कमजोरी, लकवा, आदि प्रोब्लम हो सकता है। इसके लिए दाल, केला, मछली, नारियल पानी, दूध, पत्तेदार सब्जी, बीट, आलू खाएं।
आयरन – आयरन की कमी से खून की कमी, एनीमिया जैसी बिमारी होती है। यह रेड ब्लड सेल्स को ऑक्सीजन देता है। इसके कारण मुंह आना, चक्कर आना, कमजोरी, थकान, त्वचा का रंग सफेद, बाल झड़ना जैसी दिक्कत हो सकती है। इसके लिए किसमिस या सुखे मेवा, पालक, दाल, लाल मीट, काला चना, पालक, बथुआ, अंडा खाएं।
मैग्नीशियम – यह हमारे शरीर का सबसे जरूरी मिनरल में से एक है। यह शरीर की कोशिकाओं में पाया जाता है। यह बहुत तरह की बिमारी से बचाने में सहायक है। इसकी मौजूदगी से बल्ड सुगर और बीपी कंट्रोल रहता, हड्डियों और मांसपेशियों की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है। इसके लिए हरा सब्जी, साबुत अनाज, फलियां, दूध, दही, चाकलेट, कद्दू, सूर्यमुखी, अल्सी आदि खाना जरुरी है।
जिंक – यह हमारे इम्यून सिस्टम और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। गर्भावस्था में, पुरुष के नपुंसकता में, बाल, नाखून, स्कीन के विकास के लिए बहुत जरूरी है। यह दाल, दूध, स्प्राउट, तिल, रेड मीट, मुर्गा में पाया जाता है। इसके कारण घाव जल्दी भर जाता है।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


